फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 13 हजार रुपये हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के डहराकला गांव के पास सैदपुर- बहरियाबाद मार्ग पर सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने पुलिस बल के साथ एक व्यापारी की कार से एक लाख 13 हजार रुपये बरामद किया। बरामद रुपये का कोई विवरण व्यापारी द्वारा न दिये जाने पर उड़न दस्ता टीम ने जब्त कर सैदपुर पुलिस की सुपुर्द कर दिया। जब्त की गई धनराशि नंदगंज के किराना व्यापारी श्रवण कुमार बरनवाल का है। वह नंदगंज में किराना और परचून के दुकानदार है। उनका कहना है कि वह भीमापार बाजार से तकादा का रुपया लेकर घर लौट रहे थे। उड़नदस्ता प्रभारी अनुज कुमार यादव ने बताया कि बरामद किए गए रुपये का कोई प्रमाण व्यापारी द्वारा मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ऐसी स्थिति में सैदपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराकर जमा करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें