फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित नौ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव के निर्देशन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की तीन टीमों ने बुधवार को शिक्षा क्षेत्र देवकली, करंडा एवं कासिमाबाद में स्थित विद्यालयों में कुल 95 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र एवं एक अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सदर क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील खाया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय धरवा पर एक सहायक अध्यापिका, कंपोजिट विद्यालय रामपुर माझा में एक अनुदेशक, कंपोजिट विद्यालय राजूपुर सगरा में एक सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय छपरा में सहायक अध्यापिका, एक शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय जेवल में एक शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय पहदरिया में एक सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पहपट्टी पहदरिया में एक प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका अनुपस्थित पाई गईं।
बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक की अनुपस्थित तिथि का वेतन-मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। जिन विद्यालयों में कमियां पाई गई है, उन विद्यालयों के संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इन विद्यालयों के अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया कैथवलिया एवं प्राथमिक विद्यालय रजदेपुर देहाती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें