फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर गिरफ्तार, एक भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा स्थित एक स्कूल चौराहे के पास बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक गो-तस्कर दिनेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। बाएं पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। पिकअप में लदे आठ मवेशी मिले, जबकि तस्कर के पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि रात में भ्रमण के दौरान टीम हंसराजपुर बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप हंसराजपुर के तरफ से आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने जब रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए यूसुफपुर खड़वा के तरफ भागने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी हंसराजपुर चौकी प्रभारी को दी गई। एक निजी स्कूल चौराहे के पास पुलिस से घिरा देख पिकअप चालक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इसमें पिकअप चला रहे तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी दिनेश बिंद बताया। घायल तस्कर को उपचार के लिए मनिहारी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पुलिस टीम ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जो पिकअप चला था। पिकअप पर लदे आठ मवेशी बरामद हुए हैं। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें