फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लगे एक से बढ़कर एक दांव, दिखाया विरोधी काे आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लगे एक से बढ़कर एक दांव, दिखाया विरोधी काे आसमान
विज्ञापन

फोटो

बाजीबापू इंटर काॅलेज परिसर में जनपदस्तरीय माध्यमिक स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

सादात। बापू इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को जनपदस्तरीय माध्यमिक स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग 50 किलो वजन में प्रतिमा यादव व 53 किलो वजन में आंचल यादव, 59 किलो भार वर्ग में खुशी राजभर विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में 57 किलो में संतोष यादव ने हरिओम यादव को चित कर विजेता बनने का श्रेय अर्जित किया। 65 किलो वर्ग में सौरभ यादव ने अंगद कुमार को पटकनी देकर विजेता बने।
जूनियर वर्ग 57 किलो में धर्मराज ने सत्यम को हराया। 45 किलो में सनोहर बिंद, 48 किलो में अली हुसैन विजेता रहे। सब जूनियर 35 किलो में शिवम,38 किलो में दिवाकर, 41 किलो भार वर्ग में दीपक,48 किलो में इरशाद,52 किलो में साहिल यादव विजेता रहे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य उदयभान सिंह और अतिथियों ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। रेफरी की भूमिका कमलेश यादव और स्कोरर की भूमिका अंजनी कुमार सिंह,अमरदेव यादव ने निभाई।
प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की कुश्ती प्रतियोगिता 14 व 15 सितंबर को होगी। इस कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के जिले के विद्यालय के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।



खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता दूसरे प्रांत में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माधव सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रकाश नगर में रविवार को संकुलस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में गाजीपुर, सैदपुर, शाहगंज तथा जौनपुर सहित कुल सात विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यहां आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राएं दूसरे प्रांत में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुधाकर राय ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना मंत्रोच्चार के साथ गोला फेंक कर मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराती है, जो सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम से इनकी प्रतिभा में निखार आता है और आगे ये देश समाज का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विद्याभारती शारीरिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, जिसमें भाला फेंक, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक जैसे खेल होते हैं। यह प्रतिभागी अखिल भारतीय स्तर तक प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर, सह प्रबंधक दिनेशचंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें