फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर में उचक्के फिर से सिर उठाने लगे हैं। शुक्रवार को दोपहर में कोतवाली से चंद कदम दूर भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के पास रघुनाथ राजभर की बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर उचक्के डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर भदेसर गांव के रघुनाथ राजभर ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से अपने बैंक खाते से एक लाख 50 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान उचक्के उसकी डिग्गी को तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, आधार कार्ड, पासबुक आदि चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस कर्मी बैंक में पहुंचकर सीसी कैमरा आदि खंगालकर जांच में जुटे हैं। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें