जिले में गर्मी से लोग बेहाल है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को जनपद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था।
इस सप्ताह में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। सुबह 6 बजे से ही पारा चढ़ने लगा था। 9 बजे ही लोगों को तपिश महसूस होने लगी।
दोपहर 12 से 2 बजे के बीच तीखी धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम 5 बजे तक तपिश बरकरार रही।
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि दो दिन बाद ही तापमान में कमी आने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।