फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी महाभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून के बीच लोकसभा, विधानसभा एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के अभियान प्रमुखों की बैठक भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इसको संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के रूप में विगत 9 वर्षो से नरेंद्र मोदी जैसा नेता देश कि बागडोर सफलता से संभाला है। जिनके नेतृत्व में देश कि बुनियादी जरूरतों एवं समस्याओं पर प्रभावी सफलता अर्जित कर सम्मान के क्षेत्र में अतुलनीय ख्याति अर्जित किया है।
विज्ञापन

लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि योग्य कुशल विचार सम्पन्न नेता के नेतृत्व में स्थिर बहुमत कि सरकार के पास मजबूत निर्णय लेने कि क्षमता निहित होती हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने देश ने एकता, अखंडता, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र मे जिस तरह के कठिन और जटिल निर्णय लेने का साहस किया। वह ताकत सिर्फ भाजपा नेतृत्व से ही संभव था।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक के महाभियान मे लोकसभा स्तर पर जनसभा, 2 जून को अपराह्न में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा प्रेस वार्ता , सोशल मीडिया वालंटियर मीट, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ अवलोकन तथा विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन योग दिवस, सम्पर्क से समर्थन,घर घर सम्पर्क आदि चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा का मूल राजनीतिक सिद्धांत हैं। इस अवसर पर सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,वृजनन्दन सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें