जमानिया नगर पालिका परिषद कार्यालय के बरामदे में शर्ट उतार कर नारेबाजी करते सभासद। संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद के सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सभासदों ने शर्ट उतारकर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 या 31 अक्तूबर को वाराणसी पहुंचकर मंडलायुक्त को सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे। सभासदों ने मंडलायुक्त से फोन पर संपर्क कर इस्तीफा सौंपने के लिए समय मांगा। धरने में प्रमोद यादव, विकास जायसवाल जुगनू, सचिन वर्मा, राज चौधरी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।