फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दिवाली पर शौकीनों ने जला दिए दो करोड़ रुपये के पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रोशनी के त्योहार पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शहर और कस्बों में रॉकेट, अनार, बम और फुलझड़ियों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही थी। आतिशबाजी के शौकीनों ने आसमान को रोशनी से पाट दिया, करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे धुएं और शोर में जल गए। जिले भर में तीन दिनों के लिए करीब सात थाना क्षेत्रों में सात स्थानों पर 110 दुकानों के अस्थायी लाइसेंस जारी हुए थे। इनमें शहर के लंका मैदान समेत जनपद की सात तहसीलों में 110 स्थानों पर अग्निशमन विभाग की देखरेख में दुकानें लगाई गईं। इक्का-दुक्का को छोड़ दें तो ज्यादातर दुकानदारों के सभी माल बिक गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष श्री प्रसाद केसरी ने बताया कि जिले में इस दीपावली पर करीब दो करोड़ के पटाखे बिक गए हैं। लंका मैदान में दुकान लगाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दुकानदार ने औसतन 25 हजार से लेकर दो लाख रुपये का माल बेचने के लिए ब्रांडेड व देशी पटाखों की खरीदारी की थी। दिवाली के दिन लाइसेंसी दुकानों पर ही दो करोड़ से ज्यादा पटाखों की बिक्री हुई। इसके अलावा अवैध तरीके से भी जमकर आतिशबाजी की बिक्री हुई। पटाखा विक्रेताओं का अधिकांश माल सोमवार को ही समाप्त हो गया था। बाजारों में 17 अक्तूबर की शाम से ही पटाखों की खरीदारी जोरों पर रही। लंका मैदान,जंगीपुर में नवीन कृषि मंडी सैदपुर में रामलीला मैदान, नंदगंज में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज मैदान आदि जगहों पर पटाखों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें