Ghazipur News: यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षियों पर करारा तंज किया है। उन्होंने मुलायम सिंह के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जब यह कहा गया था कि ‘....बच्चों से गलती हो जाती है।’ आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आए बयान को ओमप्रकाश ने सही बताया है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने पिछड़े दलित और मुसलमानों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति की और सत्ता में आए। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि पात्रों को आरक्षण देना चाहिए। मैं खुद 22 सालों से कह रहा हूं कि जो मजबूत जातियां हैं, उन्हें आरक्षण के दायरे से निकालकर पात्र और वंचित जातियों को आरक्षण का लाभ देना चाहिए।
इस फैसला का मायावती को भी स्वागत करना चाहिए। वह डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहणी आयोग के गठन की रिपोर्ट आ गई है। कमेटी ने समीक्षा भी कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण को बांटकर सरकार देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी सदन में कई बार इसे लेकर कह भी चुके हैं।
विज्ञापन
अयोध्या मामले में अखिलेश यादव की ओर से डीएनए जांच की मांग करने के सवाल पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता (मुलायम सिंह यादव) ने ही कहा था कि बच्चों से गलती हो जाती है।
आरोप लगाया कि पहले ही सपा आरोपी को बचाने का काम किया। उन्हें चाहिए था कि जांच कराना चाहिए थे। उस बेटी और उसकी बेटी का बयान है कि वीडियो बनाकर हर बार परेशान किया जाता है। अब तो योगी की सरकार बुलडोजर वाली है। ऐसी घटना की मैं निंदा करता हूं। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। ऐसे लेकर कड़े कानून लाने चाहिए। लोगों के मन में भय व्याप्त हो की लोग इस तरह के कार्य न करें। सांसद को पद को इस्तीफा दे देना चाहिए।