फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पड़ोसियों की पिटाई से घायल वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर गांव में गत नौ जुलाई को मारपीट में घायल वृद्धा की मंगलवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि कचरा हटाने के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इस दौरान घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता समेत तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गुड्डू बिंद के परिवार के लोगों से पड़ोसियों की नौ जुलाई की सुबह गली में कूड़ा करकट हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच आरोपी बसंत उसके बेटे वशुराम, चंदन, हलचल, विकास गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कोतवाली में गुड्डू बिंद की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक नामजद आरोपी पीड़ित के घर में लाठी डंडा लेकर घुस गए और सामान तोड़ दिए। इस दौरान उसकी मां मुकतानी देवी (70) ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार की रात मौत हो गई। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस वाराणसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराई। इसके बाद शव पुलिस सुरक्षा के बीच गांव लाया गया। देर रात मृतका का अंतिम संस्कार करा दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी बसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें