फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली जन जागरण यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पुरानी पेंशन बहाली जन जागरण रथ यात्रा निकाली गई है। यह विभिन्न राज्यों के प्रत्येक जिले में कर्मचारियों, शिक्षकों तथा जन समुदाय को नई पेंशन योजना अलाभकारी तथा पुरानी पेंशन योजना आवश्यक क्यों पर रायशुमारी तथा समर्थन का अलख जगा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जन जागरण रथ यात्रा असम राज्य से प्रारंभ होकर बिहार, बंगाल, उड़ीसा होते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदपुर पहुंची। बीआरसी के सभागार में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी एवं प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला मंत्री सुधीर कुमार सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह यादव, मंत्री अनिल कुमार पांडेय, संतोष यादव, डॉ. रणवीर यादव, अवनी कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, संरक्षक संतोष कुमार सिंह, वकील अहमद, संजय बरनवाल आदि शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें