दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
चंदौली के धीना थाना क्षेत्र स्थित बरहन गांव निवासी अकील खां (60) किसी काम से स्थानीय बाजार में आए थे। वह बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। ट्रेन जाने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लेकर आई जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते स्टेशन पहुंच गए। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।