फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पटरी पार कर रहा वृद्ध मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के उत्तर खेत के तरफ जाते समय रेलवे पटरी पर कर रहे वृद्ध की रविवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई

करीमुद्दीनपुर के निवासी श्रीनारायण यादव (62) रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे टहलने एवं खेत निरीक्षण के उद्देश्य से घर से उत्तर खेत की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रेलवे लाइन पार करते समय बलिया की ओर से वाराणसी की ओर जा रहे मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इनसेट

पंखे का तार जोड़ते समय करंट से युवक की मौत



संवाद न्यूज एजेंसी



मनिहारी। बिरनो थाना क्षेत्र के औढ़ारी गांव में शनिवार की देर रात पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।



गांव निवासी गुलशन यादव (19) पंखा चलाने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन घर आ गए। परिवार के सदस्यों के रोने बिलखने से कोहराम मच गया। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें