जमानिया। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एलर्ट जिला प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा है। इसक्रम में निर्वाचन आयोग के आदेश पर संचालित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को तहसील के अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं को अधिक से अधिक वोटर बनाने पर जोर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। सभी मतदेय स्थलों पर यानी बूथों पर यह आयोजित होगा। इस दौरान क्षेत्र के बीएलओ बूथ पर बैठेंगे। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची इस दौरान देख सकता है। मतदाता सूची में नाम नहीं है तो वह नाम बढ़ाने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। महिला एवं पुरुष के अनुपात को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।