फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम के नहीं आने की सूचना मिलते ही चले गए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। ब्लाक क्षेत्र के सोनवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम के न आने की सूचना के बाद मौजूद अधिकांश अधिकारी हाजिरी लगा कार्यक्रम से चलते बने। इसके चलते मौके पर मौजूद ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए। इस दौरान ब्लाक के कर्मचारियों के द्वारा ही आए कुल 17 विभिन्न तरह के मामले में 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा मामले पेंशन और आवास आदि के रहे। आयोजित इस ग्राम चौपाल के दौरान शासन की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। पूर्व में डीडीओ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ कर रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान संचालित विभिन्न तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को विस्तार से दी गई। चौपाल में जलनिकासी, वृद्धा पेंशन, पीएम, सीएम आवास, बाल विकास, पेयजल, शिक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य, दिव्यांग पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। अतिरिक्त मनरेगा अधिकारी नितेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्याओं का गांव स्तर पर ही मौके निस्तारण कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को देना है। इस अवसर पर सीडीपीओ अखिलेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी अधिकारी डा. जितेंद्र कुमार, बीईओ अशोक कुमार, सचिव आलोक कुमार, विनित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें