गाजीपुर। सावन और गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने सैदपुर और उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने जमानिया नगर के प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण किया। जमानिया में निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने परशुराम यमदग्नि ऋषि घाट (बलुआ घाट), सतुआनी घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों की स्थिति देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, गोताखोरों की तैनाती और चौकसी के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं। एसडीएम ने घाटों पर अनावश्यक भीड़भाड़ न होने देने, स्नान और नाव संचालन पर विशेष निगरानी रखने, आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए।