फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां राजस्व संबंधित अधिक मामले आए। अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ ही प्रार्थना-पत्र निस्तारण का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

जमानिया : कोतवाली परिसर में तहसीलदार देवेंद्र यादव एवं प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायत सुनीं। दस प्रार्थना पत्रों में एक भी निस्तारण नहीं हुआ। दुल्लहपुर : एसपी सिटी ज्ञानेंद्र और तहसीलदार धूर्वेश कुमार सिंह प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। पांच प्रार्थना- पत्र में एक का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने अन्य प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को दिशा-निर्देश दिए। रेवतीपुर : ब्लॉक क्षेत्र के दो अलग-अलग थानों पर समाधान दिवस में महज चार प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से मात्र एक का ही निस्तारण हो सका। सुहवल थाना पर जमानिया एसडीएम हर्षिता तिवारी ने प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करने के साथ कर्मियों को निर्धारित समय के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें