फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास खाली कराने को लेकर अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। विकास खंड में अवैध अतिक्रमण कर रह रहे दो स्वास्थ्य कर्मियों का आवास बुधवार को खाली करने के मामले में दो सरकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमने सामने आ गए। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा और फिर उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद तीन दिन का आवास खाली करने के लिए मोहलत दी गई। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर महिला सफाई कर्मियों ने विकास खंड परिसर के आवास में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे दो स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार को बाहर निकाल कर ताला जड़ कर चाभी विकास खंड में जमा कर दिया। अवैध रूप से विकास खंड के आवास पर कब्जा कर रह रहे परिवार के लोगों ने जब यह बात स्वास्थ्य कर्मियों को बताई तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के साथ प्रभारी चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मी एवं उसके परिवार के साथ अभद्रता करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। जब पुलिस को पता चला कि उच्च न्यायालय के आदेश पर आवास खाली कराया गया है तो पुलिस विभाग ने भी अपने पैर पीछे खींच लिया। इसके बाद मामला उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा और उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने न्यायालय के आदेश को पढ़ कर मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आवास खाली करने का निर्देश दिया। वहीं डॉ. रूद्रकांत सिंह के आग्रह पर स्वास्थ्य कर्मियों को तीन दिन की मोहलत दी गई और 27 तारीख को आवास हर हाल में खाली करने को कहा और वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें