फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी पटकनिया निवासी जामवंत यादव को पुलिस ने सोमवार की देर शाम उसके घर से ही धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। बीते 28 सितंबर की देर शाम करीब पांच बजे प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश गिरी, उपनिरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह, दिलीप कुमार के साथ कालूपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक अपने घर पटकनिया से कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने आरोपी दबोच लिया। मालूम हो कि बीते दो दिनों पूर्व युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया था जो तेजी से वायरल होने लगा। इसकी जानकारी जब भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें