रेवतीपुर। विकास खंड के डेढ़गांवा स्थित सार्वजनिक कुएं की जमीन पर दंबगों द्वारा अतिक्रमण करके पक्की दीवार बनाई गई है। जबकि पूर्व ग्रामप्रधान द्वारा वर्ष 2014 में 51 हजार 801 रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया गया था। ग्रामीणों द्वारा उसके जल का उपयोग किया जाता है। गांव की ग्राम प्रधान प्रतिमा राय ने सीएम व जिला प्रशासन के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके जांच की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि बीते एक जुलाई को जब राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो अतिक्रमणकारी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे व पैमाइश का विरोध करने लगे। उन्होंने गुहार लगाई कि कुएं की भूमि को दंबगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए।