फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय उपचुनाव के बाद 500 ग्राम पंचायतों में 18 जून को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद जिन ग्राम पंचायतों का गठन रह गया था, उनके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत विभाग ने दो तिहाई वार्ड सदस्यों के निर्वाचन पूरा होने के बाद 500 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए 18 जून को शपथ ग्रहण और 20 जून को समिति के गठन की तारीख तय की है। जिले में कुल 15680 वार्ड सदस्यों में से कई ब्लाकों के 103 ग्राम पंयायत सदस्यों के पद अभी खाली पड़े हैं। हालां कि इन रिक्तियों से ग्राम पंचायतों के गठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 29 मई को जिले के 1238 ग्राम पंचायत, 1679 क्षेत्र पंचायत और 15680 वार्ड सदस्यों का चुनाव कराया गया था। जिसमें 500 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का पद खाली रह जाने से इन पंचायतों का गठन अधूरा रह गया था। 12 जून को जिले के तीन ग्राम प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत तथा 5672 पदों पर उपचुनाव कराया गया था। इसमें अभी भी 103 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गये हैं। हालांकि अब पंचायती के गठन पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें