मरदह। लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मतदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई। क्षेत्र के अविसहन, कलवरा, जगदीशपुर अवतार, सरवनडीह, तिलाड़ी, पहाड़पुर खास गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जन-जन का यह नारा है-मतदान अधिकार हमारा है आदि नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। संवाद