फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 69, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मरीजों की संख्या 69 पहुंच गई है। अभी तक सात संदिग्धों की रिपोर्ट बीचएयू से नहीं आई है। सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हैं। अत्यधिक प्रसार वाले जनपदों में शामिल प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी और लखनऊ की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार राजकीय चिकित्सालय एवं निजी पैथोलॉजी से डेंगू संदिग्ध मरीजों के सैंपल पुष्टि के लिए आईएमएस बीएचयू भेजा जा रहा है। अब तक 82 सैंपल में से 75 के रिपोर्ट आ चुके हैं। जनपद के 50 मरीज डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हैं। जनपद के बाहर के चिकित्सालयों में उपचार के लिए गए मरीजों में से 19 मरीजों के डेंगू पुष्ट हुई है। जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य के निरंतर निगरानी करते के लिए निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। अब तक सात मरीजों के सैंपल जो 28 अक्टूबर भेजे गए हैं, उनके परिणाम लंबित हैं। सभी चिकित्सालयों में जांच एवं उपचार के पर्याप्त व्यवस्था की गई है। त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले जनपद वासियों की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा निगरानी के लिए निर्देशित किया जा चुका है। अगर किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण प्रतीत हो तो उनको तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जाए।
जोड़ों में दर्द और उल्टी की हो शिकायत तो न घबराएं
गाजीपुर। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, उल्टी, मितली की शिकायत हो तो घबराएं नहीं। अति शीघ्र नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं। प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू का कोई लक्षण नहीं है। अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो सकता है। बीमारी दूर होने से अपने आप बढ़ जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे दिन अपने शरीर को ढंक कर रखें तथा घरों के अंदर तथा आसपास कहीं भी किसी भी प्रकार के बर्तन, टायर, ट्यूब, कंटेनर और प्लास्टिक के सामान कूलर, फ्रिज के कंडेंसेशन प्लेट में पानी एकत्र न होने दें तथा उनकी नियमित सफाई करें।
विज्ञापन

डेंगू फैलाने वाले मच्छर हमारे घरों के अंदर अंधेरे वाली जगह में ही रहते हैं और दिन में काटते हैं। किसी को भी बुखार हो वह दिन में भी मच्छरदानी लगाकर सोए एवं पर्याप्त मात्रा में सुपाच्य भोजन करें। डेंगू के उपचार के लिए कोई विशेष दवा अथवा वैक्सीन नहीं है। सिर्फ बुखार कम करने के लिए पैरासिटामाल का चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें