जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुइन में बापू बाजार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बाजार को अद्वितीय बताया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि बापू बाजार का उद्देश्य स्वाभिमान की रक्षा के साथ कम मूल्य पर सामग्री उन्हें उनके बजट में उपलब्ध कराकर उनके चेहरे पर खुशी लाना है। इस आयोजन में पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, उप प्रबंधक रविंद्रनाथ यादव, डॉ. विमला देवी, डॉ. विजयश्याम पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल आदि ने आर्थिक सहयोग किया। बौद्धिक कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सेवा भावना को सतत जारी रखने की अपील की। बापू बाजार में शिविरार्थी पूजा यादव, दीक्षा जायसवाल, अंकिता सिंह, जयशंकर गुप्ता, कीर्ति सिंह, रूही खातून, आकांक्षा गुप्ता, प्रीति यादव आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शरद कुमार, संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री तथा आभार डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र ने व्यक्त किया।