फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एनक्यूएएस टीम ने किया वर्चुअल मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर ब्लॉक क्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) का बुधवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण मानक (एनक्यूएएस) के तहत केंद्र सरकार की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने वर्चुअल माध्यम से मूल्यांकन किया। डॉ. बालकृष्णन एन और डॉ. सौम्या की टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सेंटर की व्यवस्थाओं, दस्तावेजों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन और एनक्यूएएस की चेकलिस्ट के माध्यम से केंद्र में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी गई। टीम ने केंद्र में साफसफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न जांच सेवाओं, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं और सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात सीएचओ व एएनएम से सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि टीम ने वर्चुअल निरीक्षण के दौरान कुछ कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत स्तर के स्वास्थ्य उपकेंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणन दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर डॉ. अमित चौबे, डॉ. शाजीदीन, डॉ. शैलेंद्र बिंद, अनिल शर्मा, प्रिया राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें