फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नपा ने चलाया अभियान, खाली कराईं पटरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के प्रमुख बाजारों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को मुक्त कराया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। प्रभारी ईओ व एसडीएम ने चेताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की पटरियों पर हुए अतिक्रमण के चलते अक्सर ही जाम की समस्या बनी रहती थी। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार निर्देशित भी किया था, लेकिन उनकी तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही थी। महुआबाग, विशेश्वरगंज और मिश्रबाजार में पटरियों पर सब्जी और ठेला वाले कब्जा जमाकर बैठ जाते हैं। वहीं सिंचाई विभाग चौराहा पर दुकानदार सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर कुर्सी और टेबल रखकर बैठ रहते हैं। इसके अलावा शहर के लाल दरवाजा और चीतनाथ पर भी सड़क की पटरी पर अतिक्रमण रहता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एसडीएम व प्रभारी नगर पालिका ईओ लोकेश कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अतिक्रमण हटाने से पहले नगरपालिका कर्मियों द्वारा माइक से मुनादी कराकर दुकानदारों को सूचित कर दिया गया कि दुकानदार पटरी से सामान हटा लें। अगर नगरपालिका हटाएगा तो उसका चार्ज भी दुकानदार को देना होगा। इसके बाद प्रभारी ईओ लोकेश कुमार ने नगर पालिका टीम व पुलिस के साथ महुआबाग से मिश्रबाजार तक पटरियों से अतिक्रमण को हटवाया और सामान जब्त किया। बुलडोजर देखते ही कई दुकानदार खुद सामान हटाने लगे। एसडीएम व प्रभारी ईओ लोकेश कुमार ने दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर सड़क की पटरियों से कब्जा नहीं हटाया गया तो जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभियान लगातार चलता रहेगा। दुकान से जब्त सामान लिखा-पढ़ी करके उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें