फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब जाकर खत्म हुआ शिक्षकों के पदोन्नति का इंतजार, सत्यापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में करीब आठ वर्ष से पदोन्नति का शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है। परिषदीय विद्यालय के 1240 सहायक अध्यापकों को जल्द पदोन्नति मिलेगी। इसे लेकर जिले से सूची तैयार हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले के सभी बीआरसी केन्द्रों पर सत्यापन कार्य कराया गया। एक सप्ताह के अंदर यह कार्रवाई पूरी कर नई तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में जिले में पदोन्नति प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया अधर में लटकी रही। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक काफी समय से प्रमोशन की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार सूची बनी लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब शीतकालीन अवकाश में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सभी ब्लॉक से पदोन्नति की सूची तैयार की गई है। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अब प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक में सहायक अध्यापक बनेंगे। इससे परिषदीय विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक के पद भरे जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक का झंझट समाप्त हो जाएगा। पदोन्नति प्रक्रिया के लिए जिले के सभी ब्लॉक की बीआरसी पर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से काउंसलिंग प्रारंभ हुई जो शाम चार बजे तक समाप्त हुई। विकासखंड सादात में बीआरसी सभागार में 60 शिक्षकों में 56 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग कार्य में खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पान्डेय, कार्यालय सहायक अमृत चतुर्वेदी, सुधांशु सिंह, राजन, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें