नरवर गांव में शनिवार को जंगीपुर से सपा विधायक डाॅ. विरेन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। कहा कि दो परिवारों की अगली पीढ़ी समाप्त हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र सहित प्रदेश में शोक की लहर है। इस घटना को लेकर राजनीति नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 28 मई को सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नरवर गांव पहुंचेगा। उन्होंने शासन से इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग की है। संवाद