फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब घर बैठे करें स्कैन, मिल जाएगी ओपीडी की पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

डॉक्टर तक पहुंच जाएगी जांच रिपोर्ट, नहीं लगाना पड़ेगा लैब का चक्कर

भर्ती मरीजों को ओपीडी में बैठे देख सकेंगे डॉक्टर, दवा की देंगे सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अब घर बैठे स्मार्ट फोन के स्कैनर से स्कैन करते ही महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के अस्पताल की ओपीडी पर्ची मिल जाएगी। ऐसे में घंटों पर्ची काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यहीं नहीं लैब से सीधे मरीज की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन डॉक्टर तक पहुंच जाएगी, जिससे उन्हें सैंपल देकर घंटों इंतजार और लैब का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज की अचानक तबीयत खराब होने पर ओपीडी में ही बैठे चिकित्सक को पूरी जानकारी मिल जाएगी और वह समय दवा की सलाह दे सकेंगे। यहीं नहीं तबीयत ज्यादा बिगड़ने की हालत में ऑनलाइन नोटिफिकेशन मिलने पर डॉक्टर तत्काल वार्ड में पहुंचकर मरीज का उपचार कर सकेंगे।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज का अस्पताल प्रतिदिन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ हो रहा है। एक तरफ जहां उपचार और जांच की बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ मरीजों की बढ़ती तादात और घंटों लाइन में खड़े होकर ओपीडी पर्ची लेने में हो रही दिक्कत को भी दूर कर दिया गया है। मरीज और तीमारदार अस्पताल में लगे स्कैनर को आसानी से स्कैन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें ऑनलाइन टोकन मिल जाएगा । टोकन जैसे ही मरीज द्वारा पर्ची काउंटर पर दिखाई जाएगी, उसे ऑनलाइन ओपीडी पर्चा उपलब्ध हो जाएगा। यहीं नहीं मरीजों को जांच के लिए लैब तक सिर्फ सैंपल देने जाना पड़ेगा। इसके बाद निर्धारित समय के अंदर वह रिपोर्ट लेने के बजाए सीधे चिकित्सक के पास पहुंच जाएगा।
जहां डॉक्टर लैब से ऑनलाइन आई रिपोर्ट को देख परामर्श देने के साथ दवा लिखने का काम करेंगे। इसके साथ ही भर्ती मरीजों की हालत बिगड़ने और उनकी देखभाल में भी कोई कोर कसर नहीं रहेगा। ओपीडी में बैठे चिकित्सक के सिस्टम पर नोटिफिकेशन आएगा, जिसके बाद वह वहां बैठे ही मरीज को लाइव देखकर दवा की सलाह दे सकेंगे।
इस ऑनलाइन सिस्टम के चलते मरीजों को पर्ची के गुम होने का भी भय नहीं रहेगा। वजह अस्पताल के कम्प्यूटर में उसका पूरा रिकार्ड मौजूद रहेगी, जो एक क्लिक के साथ ही उपलब्ध हो जाएगा। यहीं नहीं आपातकालीन वार्ड में भर्ती और छुट्टी भी ऑनलाइन सिस्टम के द्वारा ही हो रहा है, जिससे समय की बचत हो रही है।
विज्ञापन


0000000
सिंगल फोटो
अब घर बैठे स्कैनर पर स्कैन कर ओपीडी की पर्ची ली जा सकती है। घंटों लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। मरीज सीधे ओपीडी कक्ष में परामर्श और उपचार के लिए पहुंच सकेंगे।
- प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्राचार्य महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें