फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदेश में एक भी सूचीबद्ध माफिया सक्रिय नहीं : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में शहादत दिवस को संबो​धित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश से गुंडे, माफिया पूरी तरह से साफ हो गए हैं। दावा किया कि अब प्रदेश में एक भी सूचीबद्ध माफिया सक्रिय नहीं है। मोहम्मदाबाद में पूर्व विधायक स्व.कृष्णानंद राय की शहादत दिवस में भाग लेने आए उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर मीडिया कर्मियों से शनिवार को बात कर रहे थे। उन्होंने प्रण लिया कि जब तक प्रदेश से माफिया समाप्त नहीं हो जाता, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार गाजीपुर को विकास के मामले में प्रदेश में नंबर एक पर लाने के लिए काम कर रही है और कानून-व्यवस्था हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहेगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा बीएलओ को मुआवजा देने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के लोग एसआईआर को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार सरकार पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें