फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अपराधी अंगद राय की सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी और आईएस 191 गैंग का सक्रिय सदस्य है अंगद राय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भांवरकोल। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और आईएस 191 गैंग के सक्रिय सदस्य अंगद राय उर्फ झुल्लन की 7.17 करोड़ की अचल बेनामी संपत्ति मंगलवार को मुनादी कराकर पुलिस ने कुर्क कर ली। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



जिला और पुलिस प्रशासन अपराधियों को चिह्नित कर उनकी बेनामी संपत्तियों को कुर्क और जब्त करने में जुटी हुई है। आईएस 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी का सहयोगी और सक्रिय सदस्य अंगद राय उर्फ झुल्लन के खिलाफ बीते दो मई को भांवरकोल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने एसपी ओमवीर सिंह को रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि अंगद राय गिरोह बनाकर अपराध को अंजाम देता है। साथ ही आर्थिक, भौतिक और अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कृत्यों से बेनामी संपत्ति बनाई है। रिपोर्ट पर एसपी ने संस्तुति दी। इसके बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कुर्की का आदेश दिया। पुलिस ने अंगद राय की पत्नी सरिता राय के नाम से मुहम्मदाबाद तहसील के मौजा जगजीवनपुर में अर्धनिर्मित भवन और पैतृक गांव शेरपुर कला में स्थित आबादी की भूमि पर बने भवन को कुर्क कर लिया। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 50 हजार के इनामी अंगद राय की बेनामी अचल संपत्ति कुर्क की गई है। इसके द्वारा आपराधिक कृत्यों से बनाई गई अन्य संपत्तियों को चिह्नित कर ब्यौरा एकत्र कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें