उसरी चट्टी हत्याकांड का मामला
फोटो-
-कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, बजवाई डुगडुगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की शाम को उसरी चट्टी हत्याकांड में आरोपी महरुपुर गांव के अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू व शहाबुद्दीन के आवास पर पहुंचकर कुर्की से पूर्व की नोटिस चस्पा की गई। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी भी बजवाई।
कोतवाली क्षेत्र के उसरी चट्टी पर 15 जुलाई 2001 को तत्कालीन मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई गोलीबारी में बक्सर के सगरांव निवासी मनोज राय की मौत हो गई थी। इस मामले में इस वर्ष कोतवाली में मनोज राय के पिता की ओर से ठेकेदारी के मामले को लेकर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।
मामले में मुख्तार अंसारी के साथ महरूपुर गांव के अफरोज उर्फ चुन्नू, अताउर्रहमान उर्फ बाबू व शहाबुद्दीन आदि आरोपी बनाए गए हैं। सीजेएम गाजीपुर के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से 30 अगस्त को 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश पर उप निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि पुलिस बल के साथ महरूपुर पहुंचकर मुनादी कराकर आरोपी अफरोज उर्फ चुन्नू,अताउर्रहमान उर्फ बाबू व शहाबुद्दीन के आवास पर कुर्की से पूर्व की नोटिस चस्पा किया।