फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। अंतर्राज्यीय पशु तस्कर एवं गैंगेस्टर के मामलें में करीब सात माह से शातिर अपराधियों यशपाल सिंह एवं विकास सिंह उर्फ विक्की निवासी क्रमश: मलिक शाहपुर सैदपुर एवं मधुबन अनौनी खानपुर फरार चल रहे हैं। सुहवल पुलिस ने बीते 21 मई को एडीजे गैंगेस्टर के आदेश पर शुक्रवार की देर शाम डुगडुगी पिटवाकर 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा कर आरोपी को फरार घोषित कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों के गांव एवं उनके परिजनों में हडकंप मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि फरार गैंगस्टर एवं गोकशी के मामलें में दोनों आरोपियों के यहां कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश में उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें