फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में 42 लाख लोगों में नहीं मिला एक भी नेक इंसान

सार

गाजीपुर जिले में सड़क हादसों के घायलों की मदद के लिए गुड सेमेरिटन योजना विफल हो रही है। जागरूकता की कमी और लापरवाही के कारण लोग घायलों की सहायता नहीं कर रहे हैं। परिणामस्वरूप मृत्युदर में कमी नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर। जिले की करीब 42 लाख की आबादी में एक भी नेक इंसान नहीं है, जो सड़क हादसे के घायल को समय पर अस्पताल पहुंचा सके। यह स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। यही वजह है कि चार साल पुरानी गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) योजना दम तोड़ रही है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें सीएमओ, सीओ यातायात, एआरटीओ, सीएमएस को शामिल किया गया था। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में कुल 384 सड़क हादसे हुए। इनमें करीब 245 लोगों की मौत हुई, जबकि 247 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा जनवरी से अबतक करीब 230 सड़क हादसे हुए है। इनमें 170 लोगों की जान गई और 135 लोग घायल हो गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार टीम के सदस्यों को लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर गोष्ठी व योजना का प्रचार-प्रसार करना था, लेकिन यह योजना जागरूकता के अभाव में लापरवाही के भेंट चढ़ गई। जानकारी के अभाव में लोग घायल व्यक्ति को सड़क पर तड़पता देखकर भी मानवीयता का परिचय नहीं देते। कुछ ऐसे हैं जो घायल को अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान तो बचा लेते हैं, लेकिन उनका नाम इस योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ में दर्ज नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें