तहसील के पास रामलीला मंच पर रविवार को केस दर्ज करने की सूचना मिलने पर भाजपा के मनोनीत सभासद अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए। मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि जान बूझकर हल्का लेखपाल सहित 15 नामजद और 50 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर पूर्व में ही मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को भेजा गया है। जब तक फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर रमेश गणेश सुखराम विशाल मुन्नू खां शहबाज सत्यप्रकाश अनिल पांडेय आदि मौजूद थे।