फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने निकायों में सदस्यों को किया मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन की ओर से जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में सदस्यों को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों में हर्ष है।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत में तीन पदों पर शासन की ओर से सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। इन पदों पर नगर के निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुदामा विश्वकर्मा और राजेश गुप्ता को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में लगभग चार माह पूर्व भाजपा की तरफ से तीनों व्यक्तियों के मनोनयन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वर्तमान चेयरपर्सन प्रमिला यादव हैं। तीनों सदस्योंका मनोनयन हुआ है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने यह जानकारी दी। मनोनीत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जबकि सुदामा विश्वकर्मा बापू इंटर कालेज में हिंदी के प्रवक्ता हैं एवं राजेश कुमार गुप्ता व्यापारी हैं। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से तीन सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इनमें अशोक वर्मा, सुनील कुशवाहा एवं राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत में शासन की तरफ से विजय निषाद, श्यामबिहारी वर्मा एवं विनोद प्रजापति को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें