फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोविड केयर सेंटर में मरीजों की सही से करें देखभाल: समीर वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को 10 बजे रात से ही जनपद की सारी सीमाएं सील कर दी गईं। जिले के नोडल कमिश्नर और पीडब्लूडी विभाग के सचिव समीर वर्मा शनिवार को पूर्वांह्न 10.30 बजे आमघाट कालोनी स्थित गांधी पार्क में लगे मेडिकल मोबाइल यूनिट का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद, दोपहर 11.30 बजे वह जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह के साथ गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल के कोविड वार्ड, आपातकालीन कक्ष और ट्रूनेट मशीन का निरीक्षण किया। इसके बाद करीब एक बजे वह कोविड केयर सेंटर शम्मे-ए-गौसिया सहेड़ी पहुंचे। वहां कोरोना संक्रमितों को दी जाने वाली सुविधा, खानपान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। नोडल कमिश्नर समीर वर्मा ने कोरोना मरीजों के बेहतर उपचार और देखरेख के लिए जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य को निर्देश दिया। कहा कि इनके खान पान से लेकर अन्य किसी तरह की समस्या सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। जिले में संपूर्ण लॉकडाउन शुरू होते ही इसका असर सुबह से देखने को मिला। सरकारी वाहन नगर से लेकर गांव-गांव में चक्रमण करने लगे। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी घरों में कैद रहे। प्रमुख बाजारों से लेकर चट्टी-चौराहे पूरी तरह बंद हो गए। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। नगर क्षेत्र में पूूर्वांह्न करीब 9.20 बजे फायर बिग्रेड की टीम आमघाट कालोनी पहुंची। गांधी पार्क के पास रिहायशी मकानों और सड़कों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। अग्निशमन के क्षेत्राधिकारी अंकुश मित्तल के नेतृत्व में कई हाट स्पाट इलाकों को सैनिटाइज किया गया। खासकर दो दिनों के भीतर नगर के सभी हॉटस्पाट नवापुरा, मिश्र बाजार, महुआबाग, ददरीघाट, आम घाट, हाथीखाना मलीन बस्ती, शहरी कपूरपुर तथा रेलवे स्टेशन के पास रंगटाल होटल की गली आदि को सैनिटाइज करना है। यहां पहले से ही आवाजाही प्रतिबंधित था। हाटस्पाट एरिया आम घाट में 10 बजे पहुंची मेडिकल मोबाइल यूनिट ने संदिग्धों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह कार्य सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें