कासिमाबाद में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर की समीक्षा बैठक करते सपा के पदाधिकारी। संवाद
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक स्थानीय कार्यालय पर बुधवार को हुई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं एसआईआर कार्यक्रम के जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी का नाम छूट न जाए इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पूरे मनोयोग से काम करना होगा। एसआईआर के बहाने सरकार गरीबों, मजलूमों को मतदान से वंचित रखने का षड्यंत्र करने में लगी है। समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि जहां-जहां बीएलओ की मृत्यु हुई है वहां के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि सभी सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के साथ पार्टी के बीएलए जिम्मेदारी से काम करें। समय कम है इसलिए सभी काम छोड़कर सभी मतदाताओं का फ़ार्म भरा जाना चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, महेंद्र चौहान, रेयाज अंसारी, रमाशंकर राजभर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव, स्वामीनाथ सिंह, बृजभान सिंह बघेल, रामदरश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।