फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिना पास के कोई भी वाहन का नहीं होगा प्रवेश

विज्ञापन
दिलदारनगर बाजार में लाकडाउन का उलंघन करने पर युवकों को कान पकड़कर उठक बैठक कराते थानाध्यक्ष दिल? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर/सेवराई। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने सोमवार को तहसील सेवराई क्षेत्र के करहिया एवं तहसील जमानिया क्षेत्र के रेवतीपुर एवं उतरौली गांव में भरण पोषण विहीन 60 परिवारों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा सावधानी बरतते हुए मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। कहा कि जिले में बिना पास के कोई भी वाहन प्रवेश वर्जित रहेगा। यूपी-बिहार समेत जनपद से सटे अन्य सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी बार्डरों को सील कर दिया गया है। चेकिंग जारी रखी गई है। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ऐसे में सीमा के अंदर प्रवेश करने वाले लोगों को पूरी सख्ती से रोका जाएगा। जिससे जनपद में अब कोई नया कोरोना का मरीज न मिले। आम लोगों से भी अपील की कि वह सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। इस समय स्वयं को सुरक्षित रखकर ही औरों की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें