फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में ठंड सताने लगी है। सुबह और शाम लोग ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं लेकिन आश्रय स्थलों में मवेशियों को शीतलहर से बचाने के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिले में बनाए गए 57 पशु आश्रय केंद्रों में 5611 मवेशी रखे गए हैं। न कहीं कहीं तिरपाल लगाई गई है और न बोरों का प्रबंध नहीं किया गया है। कई केंद्रों पर गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। शहर में आरटीआई चौराहा स्थित गौ शाला में 240 पशु हैं। इनमें मौजूदा समय में आठ बीमार हैं। यहां पशुओं को ठंड से बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसी तरह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित गांव में गौ आश्रय स्थल में 188 मवेशी मौजूद हैं। वहीं, करूई गांव के गो आश्रय स्थल में 57 मवेशी मौजूद हैं। मुहम्दाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीनपुर गांव के बाहर एक बृहद पशु आश्रय केंद्र की स्थापना कराया गया है, लेकिन बाउंड्री वाल आज तक नहीं बन सकी है। बांस और टीन सेड से उसको चारो तरफ से धेर दिया गया है। इन पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम नहीं हो सका है और न ही ठंड बचाव की कोई व्यवस्था है। जबकि यहां 480 पशु हैं। जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गौशाला में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से गोवंश दम तोड़ रहे है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पदभार कुछ दिन पूर्व ग्रहण किया गया है। गोवंश यदि कान्हा गोशाला में मृत पड़े थे तो उसकी जांच कर निश्चित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बेजुबानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें