फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: नौ माह बीते, गोदाम अब भी पड़ा है जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव स्थित जर्जर हो चुके राजकीय बीज गोदाम का कायाकल्प कर उसे उच्चकृत कर किसानों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कृषि मंत्री के दिए गए आश्वासन को नौ माह हो गए, लेकिन कायाकल्प नहीं कराया जा सका है। इसके चलते किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी और सरकार की योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रेवतीपुर ब्लाक के 46 गांव हैं, जिसकी आबादी करीब ढाई लाख है। किसानों को कृषि संबंधित जानकारी, बीज, दवा आदि उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसके लिए ढाई दशक पहले लाखों की लागत से इस राजकीय बीज गोदाम का निर्माण कराया गया था। देखा जाए तो करीब 20 हजार किसान कृषि विभाग से पंजीकृत है, करीब अठ्ठारह हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। जहां विभिन्न मौसमों में गेहूं, चना, अरहर, धान, मटर, मसूर, सरसों, आलू, केला सहित अन्य फसलें किसानों के द्वारा बोई जाती हैं।
मालूम हो कि बीते 2022 मई माह में ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने इस राजकीय बीज गोदाम की बदहाली को दूर करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इसका कायाकल्प कर बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। किसानों ने बताया कि यह राजकीय बीज गोदाम काफी पुराना है। इसकी मरम्मत न किए जाने से इसका भवन अब धीरे धीरे जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

साथ ही यहां किसानों को बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, बिजली आदि की भी समुचित व्यवस्था भी नहीं हैं। एडीओ एजी सोनेलाल पटेल ने बताया कि शासन से अभी इसके कायाकल्प के लिए धनराशि नहीं मिली है, मिलते ही इसपर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें