फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को नहीं मिला पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में अब चौबीस घंटे शेष हैं। इसके बावजूद नए मतदाताओं को पहचान पत्र पोस्ट ऑफिस या बीएलओ से अभी तक उन्हें नहीं मिला है। इसको लेकर इन मतदाताओं में आक्रोश है। कुछ गांवों में शिकायत मिली थी कि डाकिया पैसा लेकर मतदाता पहचान पत्र गांव में वितरित कर रहे हैं। इसको लेकर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद के यहां लिखित शिकायत भी की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने गंभीरता से इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मतदाता पहचान पत्र वितरण में डाकिया के साथ बीएलओ को फिर से लगा दिया। इसके बाद भी मतदाता पहचान पत्र अधिकांश लोगों को नहीं मिल पाया है। नए मतदाताओं को अगर मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होता है तो वह पहली बार वोट देने से वंचित हो जाएंगे। नए मतदाताओं का आरोप है कि पोस्टमैन से बात की जा रही है तो वह बता रहा है कि बीएलओ से मिलेगा और बीएलओ बता रहा है कि अभी तक हमें मिला नहीं है। इस तरह की शिकायत सुकहा निवासी प्रतीक सिंह एवं प्रगति सिंह, जगदीशपुर कला के आर्यन पांडेय, अविनाश पांडेय, आकाश पांडेय, अभिषेक पांडेय, आदित्य पांडेय की है। इस तरह की शिकायत कई गांवों में है जिन्हें अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं मिला है। नए मतदाताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें