फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग के लिए चलेगी नई डेमू

Fri, 01 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की तरफ से जिले को एक नई सौगात प्रदान की गई है। जिले के विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव के बाद स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से प्रयाग के लिए नई डेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 75115 अप और 75116 डाउन ट्रेन का संचालन 4 जुलाई से होगा। यहां से सुबह साढ़े 4 बजे चलकर प्रयाग सुुबह 10:25 पहुंचेगी जबकि प्रयाग से 5:40 पर चलकर रात 12.20 पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसका उद्घाटन उसी दिन सुबह साढ़े 10 बजे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। उद्घाटन के दिन साढ़े 10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें