फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गौरा गांव में बन रहा नया एएनएम सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक के गौरा गांव में नया एएनएम सेंटर स्थापित कराने की कवायद शुरू हो गई। बुधवार को वैदिकमंत्रोच्चार के साथ आधारशिला प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र ने रखी। इस सेंटर के बन जाने से लोगों को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। करीब 31 लाख की लागत से उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। मालूम हो कि इस गांव में दशकों पहले महिलाओं के लिए लाखों की लागत से एक एएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया था, जिससे लोगों को टीकाकरण, प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। महकमें की उपेक्षा के चलते यह जर्जर होने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। महिलाओं, युवतियों और बच्चों को सुदूर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता था। अब इसके बन जाने से 24 घंटे महिला स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती के साथ ही दवाएं, प्रसव, टीकाकरण आदि की सुविधा मौजूद रहेगी। अब यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें