फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न डाक्टर, न स्टॉफ...एक कमरे में था अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने तिवारीपुर मोड़ के पास चल रहे दो निजी चिकित्सालयों का मंगलवार को अपराह्न औचक निरीक्षण किया। एक निजी हास्पिटल में किसी तरह का कागजात न मिलने पर उपजिलाधिकारी ने चिकित्सालय में ताला बंद करा दिया। उपजिलाधिकारी कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ पर चल रहे एक निजी हास्पिटल में निरीक्षण करने पहुंची तो वहां एक महिला भर्ती मिली, जिसका आपरेशन कर बच्चा पैदा हुआ था। वहां पर केवल एक कमरे में हास्पिटल चलता मिला। मौके पर न तो कोई चिकित्सक और न ही कोई स्टाफ ही मिला। मरीज एवं उसके साथ के लोगों से बात कर उन्हें इलाज के लिए दूसरे हास्पिटल में शिफ्ट कराया गया। उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को मौके पर बुलाकर उक्त हास्पिटल में ताला बंद कर सील करने का निर्देश दिया। सामने एक अन्य हास्पिटल की जांच के दौरान उसका लाइसेंस नवीनीकरण न होने की बात सामने आई। इस दौरान हास्पिटल के स्टाफ मौके पर रहे लेकिन चिकित्सक नहीं रहे। उन्होंने तुरंत नवीनीकरण कराने एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें