फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न नियमित सफाई, न रोज उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई के लिए कर्मी तो तैनात किए गए हैं। साथ ही कूड़ा कलेक्शन के अलावा चौराहों पर डंप कूड़ा उठाने के लिए संसाधनों के साथ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बावजूद इसके न तो नियमित सफाई हो पा रही है और न ही रोजाना कूड़ा उठ रहा है। हालात यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बावजूद इसके साफ-सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। नगर के सिटी रेलवे स्टेशन से फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे करीब चार दिनों से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। तेज धूप के चलते कूड़ा सड़ने से दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है। मार्ग से आवागमन करने वालों को मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। जबकि आसपास के दुकानदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बड़ीबाग चुंगी के पास से एक कॉलोनी में जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा महीनों से पड़ा हुआ है। दुर्गंध से मुहल्लेवासी परेशान हैं। उन्हें संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें