कोतवाली क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी बहू को पीटकर घायल कर दिया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को उगनी देवी और उनकी बहू रंजना देवी घर में बैठी थीं। इसी दाैरान पड़ोसी जमीन विवाद में गाली-गलौज करने लगे। पड़ोसियों ने दोनों को लाठी-डंडे से पीट दिया। बेटे रामध्यान तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद