फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नेहरू स्टेडियम के प्रशासनिक भवन, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग हाॅल का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के मुख्य प्रशासनिक भवन की मरम्मत के साथ ही बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग हाॅल का भी कायाकल्प किया जाएगा। कार्यदायी संस्था की तरफ से इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। शहर के गोराबाजार में दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना की गई थी। यहां स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन की छत पुरानी हो गई है। यहां छत और विद्युतीकरण आदि का काम कराया जाना है। यही नहीं परिसर में बहुउद्देशीय सभागार बना हुआ है। इसमें करीब तीन दशक पहले बने बैडमिंटन हाॅल के रूफ के साथ ही हाॅल के वुडेन कोर्ट और सिंथेटिक फ्लोरिंग का भी कायाकल्प किया जाएगा। रंग-रोगन के साथ विद्युतीकरण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य कार्य भी स्टेडियम परिसर में कराए जाएंगे। इसके लिए शासन की तरफ से आवास विकास को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उसकी तरफ से इसका एस्टीमेट तैयार करने की कवायद जल्द शुरु की जाएगी। इसके बाद धनराशि के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि इस कार्य के लिए आवास विकास को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें