शहर के लंका मैदान स्थित अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते जयप्
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का पांचवा राज्य सम्मेलन रविवार को लंका मैदान के मैरेज हॉल में संपन्न हुआ। उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि कृषि में कारपोरेट की दखल बढ़ती जा रही है। इससे गरीब किसान उनकी मुट्ठी में होते जा रहे हैं। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और कर्ज से लोगों का जीना कठिन हो गया है। खेत मजदूर सभा को लड़ाई लड़कर साल भर काम और छह सौ रोजाना मजदूरी हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों ने जाति पूर्वाग्रह से संचालित होकर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को जकड़ लिया है। इन परिस्थितियों का लाभ उठाकर पूंजीवादी ताकतों ने गरीबों को वोट के मामले में अपने पाले में कर लिया जो समूची पीढ़ी को अंधकार में धकेल रही है। बिहार के फुलवारी शरीफ विधायक कामरेड गोपाल रविदास ने कहा कि पांच किलो पूरा राशन भी नहीं मिल रहा है। शौचालय और आवास से बड़ी आबादी वंचित है। उतर प्रदेश की सरकार ने बुलडोजर राज बिहार भेज दिया। अराजकता के खिलाफ पूरे बिहार ने जवाब दिया, बुलडोजर राज को स्थापित नहीं होने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि पूंजीवादी दलों में साहस नहीं है मजदूरों की बदतर स्थिति पर बोले। यह सम्मेलन प्रति आवास पर पांच लाख, 50 किलो प्रति यूनिट राशन, पुराना बिजली बिल माफ करने की मांग , तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, अस्पतालों में दवा, डाक्टरों और जांच की व्यवस्था को बहाल करने के सवाल पर संघर्ष तेज करेगा। इस मौके पर किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश नारायण,सतीश कुमार, जीरा भारती, राकेश सिंह, राम अवध राम, भाकपा (माले) राज्य सचिव सुधाकर यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा के प्रदेश सचिव राजेश साहनी ने की।